चक्रवाती हवाओं के दबाव से कई राज्यों में आंधी-बारिश होगी, इन हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी

अफगानिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती सर्कुलेशन से हवाओं में दबाव बढ़ रहा है और एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है. इसकी वजह से 20 और 21 अप्रैल को कई राज्यों में आंधी-बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

नोएडा | Updated On: 19 Apr, 2025 | 08:21 PM

चक्रवाती हवा के दबाव में आज उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों समेत देश 15 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा और इसके चलते कई राज्यों में गरज-चमक के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. जबकि, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है. जबकि, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात गर्म होने की संभावना है. जबकि, अगले 5 दिनों के दौरान 3 दिन तक कई हिस्सों में तापमान पहले नीचे लुढ़केगा और फिर उसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी.

आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

अफगानिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती सर्कुलेशन से हवाओं में दबाव बढ़ रहा है और एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है. इसकी वजह से 20 और 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर लद्दाख में तेज आंधी, गरज और 60-80 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज हवाएं चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा में आंधी, बिजली गिरने के साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश में 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी और कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी गई है. पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है. 20 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड, ओडिशा में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होगी. 22-25 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में भारी वर्षा की संभावना. झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना. केरल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है. कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और और तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज़ हवाएं और बारिश होगी.

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा देश का मौसम

चक्रवाती हवाओं में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत (उत्तर प्रदेश को छोड़कर) में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन और उसके बाद के 5 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना नहीं है. अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना नहीं है. अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस गिरेगा और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा. अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा.

राजस्थान समेत इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

आज 20 अप्रैल को राजस्थान, मध्य प्रदेश और 21-23 अप्रैल के दौरान विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है. 20 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र, 22 और 23 अप्रैल को गुजरात, 21 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है. 20 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की स्थिति रहने की संभावना है.

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

आज 20 अप्रैल 2025 को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. लगातार सतही हवाएं 10-20 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी. दिल्ली में अधिकतम
तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय सतह की प्रमुख हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी. दोपहर में यह घटकर दक्षिण-पूर्व दिशा से 8-10 किमी प्रति घंटे की हो जाएंगी. शाम और रात में यह बढ़कर दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएंगी. 21 अप्रैल 2025 को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है.

Published: 20 Apr, 2025 | 07:00 AM