दूध बेचकर महिलाएं बनीं लखपति! यूपी के हर गांव पहुंचेगी डेयरी योजना, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का निर्देश
उत्तर प्रदेश में डेयरी कारोबार से जुड़ी 72,669 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योजना को सभी 75 जिलों के गांवों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सरकार कागजी कार्रवाई आसान करेगी, ताकि ज्यादा महिलाएं डेयरी से जुड़कर आमदनी बढ़ा सकें.
उत्तर प्रदेश में 10 साल में गन्ने का उत्पादन 73 फीसदी बढ़कर 2,362 लाख टन हो गया है. राज्य में 48 लाख से ज्यादा किसान गन्ना खेती से जुड़े हैं. 2025-26 में चीनी मिलों ने किसानों को 32,795 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया. सरकार ने डिजिटल व्यवस्था के जरिए गन्ना पर्ची, सर्वे, भुगतान और शिकायतों को आसान बनाया है.
केंद्र के फैसले से खेती की दिशा-दशा बदलेंगे कृषि विज्ञान केंद्र, उपज और तकनीक का लाभ लेंगे किसान
Krishi Vigyan Kendra : कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के वेतनमान बढ़ोत्तरी, नई नियुक्तिओं और इंक्यूबेशन सेंटर आदि के फैसले से केवीके की कार्यप्रणाली मजबूत होगी, जो कृषि क्षेत्र की दशा-दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगी. इसका किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उत्पादन बढ़ेगा.
धान खरीद से पहले हरियाणा में सख्ती, फर्जी खरीद रोकने को बॉर्डर पर नाके.. 24 घंटे होगी निगरानी
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. हरियाणा-UP बॉर्डर पर दो नाके लगाकर दूसरे राज्यों से आने वाले धान की जांच होगी. सभी मंडियां CCTV की निगरानी में रहेंगी. SDM को गेट पास व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.
न जमीन की जरूरत, न बड़ा बजट! 30 दिन में तैयार बटेर, ऐसे शुरू करें कारोबार
बटेर पालन कम बजट में शुरू होने वाला कारोबार बन सकता है. करीब 25-30 हजार रुपये के निवेश से छोटी यूनिट शुरू की जा सकती है. खास बात यह है कि 10×10 फीट कमरे में 500 बटेर पाले जा सकते हैं और करीब 30 दिन में बिक्री के लिए तैयार हो जाते हैं.